फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत

Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
सर्कुलर रोड के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश में सड़कों की सूरत बदलने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का वर्क प्लान बनाया गया है। इससे लोगों का सफर सुहाना होगा। ये जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को झज्जर चौक पर पत्रकारों से बातचीत में दी। वे यहां सर्कुलर रोड के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ करने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही एक व्हाट्सअप नंबर जारी किया जाएगा। यदि कहीं भी सड़क पर गड्ढा होगा तो उक्त नंबर पर शिकायत करने के बाद 72 घंटे में उसकी समाधान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री सिंह ने कहा कि रेवाड़ी अहीरवाल का लंदन है। जब हम विपक्ष में थे तब भी चाहते थे कि सर्कुलर रोड अच्छी तरह बने। अब मौका है और वे खुद पीडब्ल्यूडी मंत्री है तो इस सड़क की दशा सुधारेंगे।

झज्जर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि इसी साल में काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ इस रोड पर रेलवे स्टेशन चौक से नाईवाली चौक तक के हिस्से का भी सुधार किया जाएगा। नागरिक अस्पताल और सैनिक स्कूल की बिल्डिंग के अधूरे पड़े होने के सवाल पर कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग में लिफ्ट लगाई जानी है जबकि सैनिक स्कूल बिल्डिंग निर्माण में बजट की कमी है। पीडब्ल्यूडी केवल निर्माण एजेंसी है। इस मौके पर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद यादव, रतनेश बंसल, एडीसी डॉ प्रियंका सोनी, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष रोहताश प्रधान, जिला पार्षद प्रशांत यादव राकेश मनोचा, डीवीएस दहिया, एके सिंगला, चेतराम सैनी, अमित यादव, राजेश गाबा, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट
पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह पहले से ही इस सड़क को अच्छा बनता देखना चाहते थे। अब इस सड़क में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पूरा काम इमानदारी से हो। कोई शिकायत न आए।

लोग बोले, डिवाइडर भी बनाया जाए
सड़क के प्रोजेक्ट में डिवाइडर नहीं है। ऐसे में यहां लोगों ने मांग उठाई कि सड़क के बीच डिवाइडर होना चाहिए। इससे आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि पानी की निकासी का भी प्रबंध किया जाए।

और आपस में ही उलझे समर्थक
मंत्री के आने से पहले यहां उनके दो समर्थकों में बहस हो गई। दोनों ही उनके पैतृक गांव बूडपुर के प्रतिष्ठित व्यक्ति माने जाते हैं। दोनों में एक-दूसरे को लेकर यह था कि वे मंत्री के प्रोग्राम में क्यों आ गए। जब दोनों जुबानी जंग के बाद एक-दूसरे की तरफ बढ़े तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और अलग-अलग दिशाओं में भेजा। बाद में मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें