फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी पहुंची कांग्रेस की सद्भावना रैली

Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सद्भावना सम्मेलन के जवाब के तौर पर देखी जा रही कांग्रेस की सद्भावना रैली शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंची। रैली में सद्भावना की बात कम और कांग्रेस के भाजपा के खिलाफ तेवर ज्यादा दिखे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा के सद्भावना सम्मेलन और प्रस्तावित विकास रैली को महज दिखावा बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कटाक्ष किया कि पहले तो हरियाणा को जलाया और बर्बाद किया, अब किस बात की सद्भावना। ऐसे में सरकार प्रदेश में क्या विकास करा पाएगी। वहीं सद्भावना रैली में अशोक तंवर के साथ मौजूद कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव भी उनके साथ मौजूद थे।

-एसवाईएल पर भाजपा का है चुनावी स्टंट
वहीं किरण चौधरी ने कहा कि एसवाईएल मामले पर केंद्र सरकार पूरी तरह तटस्थ की भूमिका में दिख रही है। कारण पंजाब में चुनाव के लिए एक साल भी कम समय बचा है, जबकि हरियाणा में हाल-फिलहाल कोई चुनाव नहीं है। एसवाईएल पर मौन पंजाब में वोट बैंक को हासिल करने का चुनावी स्टंट ही है। वहीं कैप्टन अजय ने नहर लाने के लिए खर्च हुए 120 करोड़ रुपये का जिक्र किया और नहर से जुड़े इतिहास को बताया।
विज्ञापन


तीन घंटे देरी से रेंगता रहा शहर का ट्रैफिक
रेवाड़ी में सद्भावना रैली के लिए तीन बजे का समय सुनिश्चित किया गया था। लेकिन यात्रा छह बजे के बाद पहुंची। झज्जर चौक आने के बाद मोती चौक तक कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चले। ऐसे में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल पहले से ही चौक पर तैनात था। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और समर्थकों का हुजूम होने से झज्जर चौक पर जमा हो गया। जिससे शहर के लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ा।

स्वर्णकारों ने भी रखी अपनी मांग
झज्जर चौक से मोती चौक पैदल यात्रा के दौरान 2 मार्च से धरने पर बैठे स्वर्णकार भी कांग्रेस के नेताओं से मिले। इस दौरान अशोक तंवर, कैप्टन अजय ने स्वर्णकारों की मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति हमेशा ही जनविरोधी होती है। भाजपा ने 150 में से कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया, बल्कि आम आदमी को ठगा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें