फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर घर बैठे मिलेगी कोरोना से संबंधित जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वीरवार को रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई कोविडरेवारीडॉटकॉम वेबसाइट को लांच किया। इस वेबसाइट पर कोविड से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर पहचान एनजीओ के अनिला बंसल, अभय उदय सिंह, अभिनाश सिंह सहित वीसी के माध्यम से एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, रेडक्रास सचिव वाजिद अली, स्वास्थ्य अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी जुड़े रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिला प्रशासन ने कोविड से संबंधित जानकारियों के लिए तैयार की गई वेबसाइट आज के समय में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट से घर बैठे वे सभी जानकारी हासिल की जा सकेगी जिसकी आज आवश्यकता है। राव इंद्रजीत सिंह ने जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि इस वेबसाइट के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दी जाएं ताकि लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिल सकें। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विश्व के विकासशील देशों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था, तब मोदी सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डटकर मुकाबला किया।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि राव के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने वेबसाइट तैयार करके सराहनीय कार्य किया है। इससे सभी जानकारी एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी और इससे कालाबाजारी भी रुकेगी।
विज्ञापन

विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर का असर शहर की बजाय गांवों में ज्यादा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए हमें गांवों में बनी पीएचसी और सीएचसी में दवाइयों व स्टाफ की स्थिति को मजबूत करना होगा ताकि हमें शहर की तरफ न जाना पड़े।
जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर हुकुमचंद ने मांग की है कि बाजार खुलने का समय 7 बजे से 12 बजे तक किया हुआ है, इससे 10 से 12 बजे तक बाजार में नियमों का पालन नहीं होता, इस समय को बदलकर 9 बजे से 3 बजे तक कर दिया जाए। इस अवसर पर डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए इस वेबसाइट को तैयार किया है। इस वेबसाइट से लोगों को घर बैठे निरंतर कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। इस वेबसाइट पर एंबुलेंस मोबाइल नंबर, आपातकालीन नंबर, वैक्सीनेशन सेंटर और स्लॉट का समय, ऑक्सीजन की मांग, प्लाज्मा, रेमडेसिविर, एंबुलेंस सर्विस नॉनपेड व पेड रेट लिस्ट के साथ, टिफिन सर्विस के मोबाइल नंबर, कोविड ऑफिसर के नाम व मोबाइल नंबर, बेड्स, आरटीपीसीआर, होम कंस्लटेशन के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर्स के नाम व मोबाइल नंबर, दवाइयां मंगवाने के लिए फार्मेसी के नंबर, होम आइसोलेशन एंड किट के साथ दिए गए उपकरण व दवाइयां संबंधी जानकारी तथा कोरोना वासरस के प्रभावित लक्षणों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें