फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो और लोगों की मौत, 5 विद्यार्थियों सहित 67 संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना का टीका लगाती स्वास्‍थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। पिछले तीन दिन में छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बुधवार को 67 नए संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 441 हो गई है। ऐसे में यदि अब नहीं संभले तो हालात इससे भी अधिक खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं बढ़ते संक्रमण को लेकर जिले में भी पाबंदियां शुरू हो गई है। लोगों के चेेहरों पर मास्क फिर से दिखने लगे हैं और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन भी सख्त हो गया है। बुधवार को 5 विद्यार्थियों सहित 67 नये केस मिलने से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार के पार हो गया है। बुधवार को भी जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी रही। जिससे अस्पताल संचालक व संक्रमित टेंशन में हैं। जिले के लगभग सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन व नॉन आक्सीजन बेडों पर कोरोना संक्रमित मौजूद हैं। दिल्ली, गुरुग्राम केे भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 190997 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 178783 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 12214 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 11692 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। जिला में बुधवार को दो और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक 81 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 845 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिला में 441 लोग कोरोना से एक्टिव है। बुधवार को 77 लोग कोरोना को मात देकर लौटे हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से मिले कोरोना संक्रमित
बुधवार को रेवाड़ी शहर के राजीव नगर से 31, कुतुबपुर से 11, डहीना से 2, गंगायचा अहीर से 1, गुरावड़ा से 2, संगवाड़ी से 8, सीहा से 6, टांकड़ी से 3 व मीरपुर से 4 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 5 स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपल प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संक्रमितों की कोरोना वैक्सीन की डोज प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
इन क्षेत्रों से मरीज हुए ठीक
रेवाड़ी शहर से 45, बावल से 8, धारूहेड़ा से 13, प्रहलादपुर से 1, नया गांव से 2, जांटी से 1, लुहाना से 2, जैनाबाद से 2, शाहपुरा से 1, तिहारा से 1 व बोहतवास से 1 नागरिकों ने कोरोना को मात दी हैं। डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें