जिले में शुक्रवार को 76 नए कोरोना मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 2849 पर पहुंच गया है। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ व उनकी पत्नी के संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में अन्य चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ कुछ मरीजों की भी जांच कराई गई है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने बुधवार को ट्रॉमा सेंटर स्थित वार्ड में विजिट की थी। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार तक 35148 सैंपल लिए हैं, जिनमें 2849 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2431 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 402 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 31927 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 372 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 34 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 43 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 325 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
-30 शहर, 18 धारुहेड़ा और 8 बावल में मिले संक्रमित
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 76 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 30 रेवाड़ी शहर, 18 धारूहेड़ा, 8 बावल, तीन सुर्खपुर, दो-दो जलियावास, मीरपुर व बालधन कलां, तथा एक-एक केस रालियावास, चिरहाड़ा, फतेहपुरी, खेड़ा आलमपुर, कोसली, मुसेपुर, नंदरामपुर बास, पाली, पुन्सिका, ततारपुर खालसा व खण्डोडा से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 51 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 22 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 7 बावल, तऱ्ीन बालधन कलां तथा एक-एक केस कसौला, खेड़ा मुरार, मीरपुर, राजगढ़, टूमना, लालपुर, पिथनवास, रूध, जाहिदपुर व आलियावास से संबंधित हैं।
-संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सावधानी जरूरी: डीसी
जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें।
-इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हेल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा व्हॉट्सएप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।