फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में मिले 59 कोरोना संक्रमित, अकेले शहर में 38

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। वीरवार को 59 कोरोना संक्रमितों के साथ आंकड़ा 1211 पर पहुंच गया है, हालांकि इनमें से 798 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। वीरवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 59 में से अकेले शहर में 38 संक्रमित पाए गए हैं। टीपी स्कीम में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले हैं, इनमें एक ही परिवार के पती-पत्नी व उनके दो बच्चे हैं और एक बुजुर्ग दंपती भी पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 13486 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1211 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 798 नागरिक कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 405 एक्टिव केस रह गए हैं और 11346 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 929 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 78 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 7 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 54 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 344 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले संक्रमित
वीरवार को जारी बुलेटिन के अनुसार टीपी स्कीम में 6 के अलावा रसियावास बावल, जलियावास बावल, शहर के आंबेडकर चौक के पास, आसलवास बावल, बिठवाना में एक-एक सेक्टर- 3 में 2, मयूर विहार में 4, बिजली घर के पास दो, सरस्वती विहार, दुर्गा बस्ती रेवाड़ी, सरस्वती विहार, रेलवे कॉलोनी, ईडन गार्डन में एक-एक, नई बस्ती व उत्तम नगर में दो- दो, मॉडल टाउन व राजीव नगर में एक-एक कोरोना संक्रमित सहित शहर में 38 केस मिले हैं। 12 धारूहेडा, एक-एक राजावास, बव्वा, करनावास, झाड़ौदा, नाहड़ व भाड़ावास से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले में 79 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 41 रेवाडी शहर, 30 धारूहेड़ा, 5 रालियावास तथा एक-एक कारौली, पाली व गोपालपुर गाजी निवासी हैं।
संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो गज की दूरी जरूरी: डीसी
जिलाधीश ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चेन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें