फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता महिला का शव जोहड़ में तैरता मिला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से लापता महिला का शव बुधवार को गांव बगथला के जोहड़ में तैरता हुआ मिला। महिला के भाई ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को जोहड़ में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस बुधवार को दिन भर पोस्टमार्टम के लिए इंतजार करती रही। डीएसपी के पहुंचने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बावल में डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करने की बजाय रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया। वीरवार को डॉक्टर के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बगथला निवासी अजय कुमार की पत्नी 20 जुलाई की रात को लापता हो गई थी। अजय रात को ड्यूटी पर गया हुआ था तथा सुबह लौटा तो उनकी पत्नी धौली घर पर नहीं थी। परिजनों ने महिला की तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया था, जिसके बाद मंगलवार को कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव बगथला के जोहड़ में एक महिला का शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला तथा शिनाख्त का प्रयास किया। मृतका की शिनाख्त अजय की पत्नी धोली के रूप में हुई।
मायके के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप
सूचना के बाद अलवर के गांव फतेहाबाद नाथियां की ढाणी से मायका पक्ष के लोग भी गांव में पहुंच गए। मृतका के भाई मुकेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि धोली की शादी वर्ष 2009 में अजय के साथ हुई थी। दोनों के एक सात वर्षीय बेटी व पांच वर्षीय बेटा है। मुकेश का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को जोहड़ में फेंका गया है। मुकेश की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें