धारूहेड़ा। गांव गढ़ी अलावलपुर में एक निजी प्लांट से 80 किलो कॉपर ट्यूब चोरी हो गई। इसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाना धारूहेड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी समय सिंह ने बताया कि वह एआरजीएल कंपनी में नौकरी करता है। उसने गांव में अपने घर के नजदीक खेत में अनुषा इंडक्टर सर्विस के नाम से काम शुरू कर रखा है, जहां कॉपर ट्यूब का इस्तेमाल किया जाता है।
19 अगस्त की रात अज्ञात चोर प्लांट में घुसे और करीब 80 किलो कॉपर ट्यूब चोरी कर ले गए। अगले दिन सूचना मिलने पर जब सामान की जांच की गई तो कॉपर ट्यूब गायब मिली।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।