संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास स्थित बनीपुर चौक पर मंगलवार को सिगरेट मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मारपीट में दो लोगों के घायल होने के लिए सूचना हैं, हालांकि उन्हें हल्की चोटें लगी हैं।
इस मामले में पहले अफवाह उड़ी कि युवकों ने रंगदार मांगी है और न देने पर गोली से जान से मारने की धमकी दी है। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं था। दो पक्षों में सिगरेट मांगने को लेकर आपस में विवाद हुआ था। मोटरसाइकिल पर तीन युवक वहां पर आए थे। मामले में कसोला थाना के प्रभारी शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामला दो पक्षों में आपसी विवाद का था। सिगरेट मांगने को लेकर पूरा विवाद हुआ था। हमारे पास थाने में किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। रंगदारी मांगने जैसा कोई भी मामला यह नहीं है।