रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने एक युवक से मारपीट कर उससे 20 हजार रुपये की नकदी छीनने की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाल्मीकी मोहल्ला निवासी आकाश उर्फ बुढा के रुप में हुई है। इस मामले में 2 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
हेडकांस्टेबल रणवीर सिंह ने बताया कि 13 नवंबर 2020 की रात को करीब साढ़े 10 बजे मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी सुनील कुमार काम करने के बाद करीब 20 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सुनील के पास से 20 हजार रुपये भी छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।