धारुहेड़ा से सटे भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले गंदे पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को अस्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आम दिनों में भी भिवाड़ी की ओर से बरसाती पानी धारुहेड़ा में आता रहता है, लेकिन बरसात के दिनों में ये पानी नेशनल हाईवे संख्या- 8 तक पहुंच जाता है। हाईवे व धारुहेड़ा में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए एसडीएम निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान तहसीलदार मनमोहन सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।