फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेयजल की पाइप में लीकेज से पहुंच रहा दूषित पानी

Sun, 17 May 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलमूंदी। गांव खेड़ा आलमपुर में पेयजल पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर गांव के लोग नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत कीगई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश खेड़ा ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण गंदा और दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को मजबूरी में वही पानी पीना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि लीकेज के कारण न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि साफ पानी की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें