फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी से आने वाला दूषित पानी दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर भरा

Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा के पास हुए जलभराव में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजस्थान के भिवाड़ी से लगातार आ रहा प्रदूषित पानी धारूहेड़ा के सेक्टर-4 और सेक्टर-6 की सड़क से होते हुए दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन तक पहुंच गया है। सर्विस लेन पर जलभराव के कारण दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हाईवे के सर्विस लेन पर रविवार को जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी खराब हो गई कि दिल्ली से जयपुर जाने वाली दिशा में यातायात ठप सा हो गया। पानी में फंसने के कारण कई वाहन खराब हो गए। कई इलेक्ट्रिक वाहन भी जलभराव के बीच बंद हो गए, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पानी के बीच से निकलने का प्रयास कर रहे कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गए। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना रही। जलभराव के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस का प्रयास भी नाकाम
जलभराव की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के लिए काफी मशक्कत की। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकालने तथा जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सर्विस लेन पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण यातायात सामान्य नहीं हो सका। रविवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब रोजाना जयपुर से दिल्ली की तरफ लगने वाले जाम के बीच दिल्ली से जयपुर जाने वाली दिशा भी प्रभावित हो गई। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम बढ़ता चला गया। यह जाम फ्लाईओवर से लेकर धारूहेड़ा सेक्टर-6 फ्लाईओवर तक पहुंच गया। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे।

बिना बारिश पानी आने से उठे सवाल
सबसे गंभीर बात यह है कि रविवार को क्षेत्र में बारिश नहीं हुई थी, इसके बावजूद भिवाड़ी की ओर से लगातार पानी धारूहेड़ा की तरफ आता रहा। लोगों का आरोप है कि भिवाड़ी क्षेत्र से आने वाले प्रदूषित पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बारिश के दिनों में तो इस समस्या के कारण हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि यदि बिना बारिश के ही इतना पानी हाईवे की सर्विस लेन तक पहुंच सकता है तो भारी बारिश के दौरान स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

वर्जन
एनएचएआई की ओर से पानी की समस्या दूर करने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। यह मामला हरियाणा और राजस्थान के बीच लंबित है। पानी चाहे राजस्थान से आ रहा हो, लेकिन उसका सीधा असर धारूहेड़ा और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पड़ रहा है। ऐसे में संबंधित दोनों राज्यों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए।- योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें