भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा में एक कंटेनर चलती कार पर जा गिरा। इससे कार में दबने से फिरोजपुर झिरका निवासी बलराज सेठी (63) की मौत हो गई। उनके दोस्त विपिन जैन घायल हो गए। हादसा जेरौली के नीमली गांव में वीरवार शाम को हुआ। बलराज सेठी और विपिन जैन फिरोजपुर झिरका से तिजारा स्थित जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
नीमली गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहा एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार पर पलट गया। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों व्यक्ति उसमें फंस गए। लोगों की मदद से विपिन जैन को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
बलराज सेठी को निकालने में काफी समय लगा और तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जेरौली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक बलराज सेठी