संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में होने वाले विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार करने और निगरानी के लिए अब सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। नगर परिषद ने सड़कों, वार्डों और पार्कों की दशा सुधारने के लिए सलाहकारों का एक पैनल रखने के लिए टेंडर लगाया गया है।
नगर परिषद इन कार्यों को लेकर अलग-अलग सलाहकार रखेगा। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों पर नगर परिषद 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए जिन सलाहकारों को रखा जाएगा, उन पर करीब 10 लाख रुपये की राशि खर्च करने के लिए टेंडर लगाया गया है। शहर के पार्कों की दशा सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्कों की स्थिति में सुधारने के लिए सलाहकारों का जो पैनल तैयार होगा उसपर नगर परिषद 5 लाख रुपये खर्च होगी। अनाज मंडी से लेकर राजीव चौक तक की सड़क दुरुस्त करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए सलाहकारों पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया अब आरंभ हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
37 करोड़ के 7 कार्यों के प्रस्ताव तैयार : प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर परिषद ने कुल 37 करोड़ के 7 कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए थे। इनमें डिजिटल लाइब्रेरी, आरओडब्ल्यू, अनाज मंडी मार्ग से राजीव चौक तक सड़क निर्माण, दिव्या नगर योजना, श्मशान घाट, शहर के पार्कों का विकास, विभिन्न वार्डों का विकास, कम्युनिटी सेंटर की स्थिति में सुधार आदि कार्य शामिल हैं। इनमें अभी चार विकास कार्यों के टेंडर लगने बाकी हैं।
ल