फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक प्रथम में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी

Sat, 06 Jul 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालयों में सुबह पहुंचे लेकिन निदेशालय की ओर से करीब साढ़े तीन बजे के बाद मेरिट सूची जारी हुई।
निदेशालय के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर संदेश दिया गया कि फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी गई है लेकिन महाविद्यालयों की मेल आईडी में विस्तृत रिपोर्ट चार बजे के आसपास ही जानकारी पहुंची। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी दिन भर इंतजार करने के बाद मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

जो विद्यार्थी आनलाइन माध्यम से फीस नहीं भर सकते वह शनिवार को संबंधित महाविद्यालयों में जाकर फीस भर सकेंगे। वैसे भी आनलाइन माध्यम से फीस भरने वालों को रसीद का प्रिंटआउट निकालना पड़ेगा। इसलिए विद्यार्थी शनिवार को ही फीस जमा करा पाएंगे। जिले में राजकीय, अनुदान प्राप्त और स्ववित्तपोषित सहित कुल 20 महाविद्यालयों में करीब दस हजार विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यकोर्स में स्नातक के प्रथम वर्ष में दाखिला लेते हैं।
इस बार अधिकांश महाविद्यालयों में मेरिट को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है। अधिकांश महाविद्यालयों में सीटें निर्धारित कर उसके आधार पर प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार की गई है। विद्यार्थियों ने प्राथमिकता के आधार पर जो महाविद्यालय भरे थे अधिकांश का नाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रथम सूची में शामिल जो विद्यार्थी नौ जुलाई तक फीस नहीं भरेंगे उनके स्थान पर प्रतीक्षा में रहे विद्यार्थियों का नाम शामिल होगा।
विभिन्न महाविद्यालयों में आल इंडिया ओपन कैटेगरी (एआईओसी), हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी (एचओजीसी), अनुसूचित जाति (एससी), डिप्राइव्ड शेड्यूल्ड कास्ट (डीएससी), बीसीए (बैकवर्ड कास्ट ए), बीसी बी आदि में कहीं अधिक तो कहीं सामान्य वर्ग के बराबर मेरिट सूची तैयार की गई है। निर्धारित सीटों के आधार पर सीमित सीटों पर मेरिट सूची जारी की गई है।
इस बार विभाग की ओर से बीएससी मेडिकल को बीएससी लाइफ साइंस, नान मेडिकल को फिजिकल साइंस के नाम से परिवर्तित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें