फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो स्थानों पर निर्माण कार्य कराए बंद, धूल नियंत्रण के इंतजाम नहीं मिले

Wed, 11 Nov 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण साइटों का निरीक्षण करते निरीक्षण एआरओ सुधीर बल्हारा और एसडीओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रैप-3 लागू होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण साइटों पर नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। बोर्ड की टीम ने बावल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान धूल नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं करने पर दो कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण कार्य बंद करा दिया। पिछले दो दिनों में जिले में चार साइटों पर इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

निरीक्षण एआरओ सुधीर बल्हारा और एसडीओ अजय यादव ने किया। टीम ने निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की जांच की। इस दौरान दो साइटों पर न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। इसके अलावा निर्माण सामग्री भी खुले में पड़ी थी, जिससे धूल उड़ रही थी। नियमों की अनदेखी मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर ही निर्माण कार्य बंद करा दिया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जिले में अब तक डस्ट पोर्टल पर 29 कंस्ट्रक्शन साइटों का पंजीकरण किया गया है। इन सभी साइटों पर धूल नियंत्रण के लिए पानी का नियमित छिड़काव, निर्माण सामग्री को ढककर रखना और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि ग्रेप-3 लागू होने के बाद निर्माण गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वाली साइटों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण स्थल संचालकों ने निर्धारित प्रबंध नहीं किए तो साइटों को सील करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें