फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंबेडकर पार्क का निर्माण रोका, ठेकेदार को नपा ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बे में बना एकमात्र आंबेडकर पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सुंदरीकरण का कार्य इसी साल शुरू हुआ था, बीच में ही रोक दिया गया। कार्य पूरा करने का जो समय था वह भी खत्म होने वाला है, जबकि पार्क के सुंदरीकरण के लिए खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री और जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल की ओर से प्रयास किए गए थे।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के लिए 27 लाख रुपये की घोषणा की गई थी, जिसमें बाबा साहेब की प्रतिमा के ऊपर गोलाकार छतरी बनाना, पार्क के चारों तरफ ग्रेनाइट पत्थरों से बाउंड्री वाल, पूरे पार्क में टाइल बिछाना, आधुनिक तरीके के झूले लगवाना, बाहर की तरफ टाइल से फुटपाथ बनाने का कार्य किया जाना था। काम क्यों बंद हुआ है, इसे लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल बताया जा रहा है कि ठेकेदार के पास कार्य करने के लिए लेबर नहीं है, जिस कारण काम नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार के पास जो लेबर थी, वह सभी प्रवासी मजदूर थे। मगर एकदम से वह काम बीच में छोड़कर चले गए। पार्क का कार्य पूरा करने का समय भी खत्म होने के कगार पर है। वहीं, ठेकेदार ने नगर पालिका से पार्क के कार्य को पूरा करने के लिए समय मांग रहा है।

नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया है और पेमेंट भी हो चुकी है। जबकि पार्क को बनाने के लिए खुद हरियाणा के सीएम ने प्रयास किए थे। अब पैसा मिलने के बावजूद जब काम न हो पाए तो इसमें कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब ठेकेदार ने काम ही नहीं किया है तो जो पैसे लिए हैं। वह वापस करने चाहिए।
विज्ञापन


कस्बे में एकमात्र बाबा साहेब के नाम का है पार्क

कस्बे में एकमात्र बाबा साहेब की प्रतिमा लगा पार्क है, जिसमें सरकारी, गैर सरकारी, सामाजिक व धार्मिक सहित अनेक कार्यक्रम होते रहते हैं। बीच बाजार में होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष बैठकर विश्राम करते हैं। बाजार के दुकानदार गर्मियों में दोपहर का भोजन पार्क के पेड़ों की छांव में और सर्दियों में धूप में पार्क में बैठकर करते हैं।
23 जुलाई 2002 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया था। 25 नवम्बर 2006 को स्थानीय सांसद राव इंदरजीत ने पार्क का शिलान्यास किया था।

नोटिस भेजा जाना चाहिए : उप प्रधान

नपा उपप्रधान अर्जुन ने कहा कि कुछ काम शुरू हुआ था। जोकि बाद में बंद कर दिया गया। ठेकेदार के खिलाफ नोटिस भेजा जाना चाहिए। नियमानुसार कारर्वाई होनी चाहिए। पार्क का भव्य तरीके से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर पालिका के अधिकारियों से मिले थे आंबेडकर सेवा समिति के सदस्य

आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान चेतराम ने बताया कि वह नगर पालिका के अधिकारियों के पास इस संबंध में बातचीत करने के लिए गए थे। इसमें कहा गया था कि जल्द ही पार्क का रुका हुआ काम शुरू करवाया जाएगा। अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। आंबेडकर सेवा समिति का कहना है कि जल्द से जल्द पार्क का कार्य शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन



वर्जन:
ठेकेदार ने समय बढ़ाने की मांग की है। पेमेंट की कोई बात नहीं है। नोटिस दिया गया है।

- अंजलवायु, सचिव, नगर पालिका बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें