रेवाड़ी। केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सहकार से समृद्धि विजन के तहत पैक्स अब प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के रूप में एक प्रमुख पहल है, जिसकी जानकारी बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए सहकारिता मंत्रालय की ओर से एक लघु वीडियो को एक दर्जन से अधिक भाषा में यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसे आमजन लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। यह जानकारी डीसी राहुल हुड्डा ने दी है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों को मजबूती प्रदान करने के लिए बुलेट रीपेमेंट स्कीम के तहत गोल्ड लोन की मौजूदा सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी है। उन्होंने बताया कि आरबीआई द्वारा निर्धारित पीएसएल टारगेट को पूरा करने वाले यूसीबी को प्रोत्साहित करने के लिए गोल्ड लोन की मौद्रिक सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे यूसीबी के लिए बुलेट रीपेमेंट स्कीम के तहत 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी, जिन्होंने निर्धारित अवधि तक ओवरऑल पीएसएल टारगेट और सब-टारगेट को पूरा कर लिया है।