फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपार आईडी तैयार करने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी

Fri, 31 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीबीएसई ने नई गाइडलाइन के तहत अपार आईडी बनवाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को बैठक कर अभिभावकों को अपार आईडी कार्ड के महत्व के बारे में बताया जाए। अपार आईडी बनाने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है।
यह भी कहा गया है कि स्कूल अभिभावकों को सहमति पत्र वितरित करेंगे। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के साथ, छात्र और अभिभावक के आधार कार्ड की प्रति स्कूल को जमा करनी होगी। अभिभावकों की सहमति जरूरी है। स्कूल यूडीआईएसई पोर्टल की मदद से छात्रों की अपार आईडी बनाएंगे। आईडी तैयार होने के बाद इसकी जानकारी अभिभावक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। सीबीएसई ने अपार आईडी मॉनिटरिंग प्रणाली विकसित की है, जो अपार आईडी के विकास और प्रबंधन की निगरानी करती है। पोर्टल के माध्यम से छात्रों की जानकारी को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है। इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इस प्रणाली का उद्देश्य छात्रों के रिकॉर्ड को सटीक और व्यवस्थित रखना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन


अपार आईडी से छात्र की शैक्षिक और अन्य उपलब्धियों को ट्रैक करना आसान होगा। इसके माध्यम से छात्र के कोर्स और अंकों की पूरी जानकारी मिलेगी। प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षिक रिकॉर्ड डिजिटल उपलब्ध रहेंगे। स्कॉलरशिप और अन्य लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

समझें क्या है अपार आईडी
अपार आईडी एक 12-अंकों का अपार आईडी पहचान पत्र है, जिसमें प्रत्येक छात्र की शैक्षिक और अन्य गतिविधियों से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है। यह आईडी केंद्र सरकार की वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी स्कीम के तहत बनाई जा रही है। इसमें छात्र का नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता, माता-पिता का नाम, शैक्षिक रिकॉर्ड, खेलकूद और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों की जानकारी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, ओलंपियाड और स्कॉलरशिप की जानकारी यह डिजिलॉकर के साथ इंटीग्रेटेड होगी, जिससे छात्र के प्रमाणपत्र और रिकॉर्ड्स डिजिटल रूप से सुरक्षित और आसानी से एक्सेस किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन
सीबीएसई ने नई गाइडलाइन के तहत अपार आईडी बनवाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावक-शिक्षक मीटिंग आयोजित कर अभिभावकों को अपार आईडी कार्ड के महत्व के बारे में समझाए। अपार आईडी जरूरी है।-विक्रम, सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें