फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई, साइबर धोखाधड़ी के दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 05:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये ऐंठने के मामले में भी दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला अलिपुरद्वार के गांव जयगांव निवासी दावा लामा के रूप में हुई।
विज्ञापन
साइबर ठगी के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी के दो अलग-2 मामलों में कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार है। पहले मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के माध्यम से करोबार में पैसा लगाने के नाम पर करीब 13.40 लाख रुपये हड़पने के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव भौपतपुर निवासी हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस एक आरोपी दिल्ली के कुसल हेरनकी निवासी विकास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, शुक्रपुरा निवासी ईश्वर ने 2 मई 2024 को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसने मोबाइल पर इंस्टाग्राम ऐप पर एक पोस्ट देखी और उसे पोस्ट पर क्लिक करके कारोबार के सिलसिले में ज्वाइन हो गया। इस दौरान वह व्हाटसअप ग्रुप के संपर्क में लगातार रहा और फोकस करता रहा।

वहीं, ग्रुप के एडमिन ने उसे वीई नोट ग्रुप 556 नामक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया। इसके बाद जालसाजों द्वारा भेजे गए लिंक पर शामिल होने उपरांत शिकायतकर्ता ने भेजे गए लिंक को अपने मोबाइल फोन से इंस्टॉल करके शामिल हो गया। जालसाजों ने कारोबार में अधिक मुनाफे का झांसा देकर अपने खातों में धोखाधड़ी करके करीब 13.40 लाख रुपये शिकायतकर्ता से डलवा लिए, जिस पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी विकास को पहले गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर 1 करोड़ 54 लाख रुपये ऐंठने के मामले का आरोपी पकड़ा
दूसरे मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये ऐंठने के मामले में भी दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला अलिपुरद्वार के गांव जयगांव निवासी दावा लामा के रूप में हुई।

मामले में पुलिस एक आरोपी बिहार के थाना सुगोली के गांव रघुनाथपुर निवासी रंजन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, धारूहेड़ा निवासी पवन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि माह मई 2024 में किसी जालसाज द्वारा शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर उसके खाते से अलग अलग तारीख में करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए गए थे। मामले में संलिप्त एक आरोपी रंजन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर 4 लाख रुपये बरामद कर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें