फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पर कांग्रेस के आरोप निराधार, राहुल गांधी फैला रहे भ्रम : जेपी दलाल

Fri, 30 Oct 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जानकारी देते भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री जेपी दलाल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री जेपी दलाल भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और इस मुद्दे पर केवल राजनीति की जा रही है।
जेपी दलाल ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस जिस तरह से सवाल उठा रही है, उसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने वाली बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात होनी चाहिए। भाजपा नेता ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश सफल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें