फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 05 Nov 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार शाम कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत यह कैंडल मार्च शहर के श्री रविदास मंदिर से शुरू होकर झज्जर चौक तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रवीण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मत चोरी के खिलाफ सड़कों से लेकर संसद तक लड़ाई जारी रखेगी।
मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर मौन विरोध भी किया और कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें