फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना

Fri, 06 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला सचिवालय में उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवा - फोटो : credit
विज्ञापन
रेवाड़ी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक पर एकत्रित हुए और मनरेगा बचाओ–देश बचाओ का नारा लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसके बाद सभी लघु सचिवालय पहुंचे जहां जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी और शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम और उनके विचारों से नफरत करती है। मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून का नाम बदलना गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा एक कानूनी अधिकार था, लेकिन सरकार इसे खत्म कर नई योजना के नाम पर गरीबों से उनका हक छीनना चाहती है। प्रस्तावित योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार को देनी होगी, जबकि हरियाणा सरकार पहले से ही भारी कर्ज में है। ऐसे में यह योजना कैसे चलेगी, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
इस दौरान 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी देने, ग्राम पंचायतों को पूर्ण अधिकार देने, न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की गई।
कैप्टन अजय सिंह यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा, एप्स्टीन मामले और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एमएल रंगा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें