फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में कांग्रेस कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Sun, 18 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव की मौजूदगी में कोसली में कांग्रेस कार्यालय का हवन यज्ञ करके शुभारंभ किया गया। इस दौरान अविनाश यादव ने कहा कि लोग अब मौजूद सरकार से तंग आ चुके हैं, और आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा की तरक्की भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ही पक्की करेंगे। और कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में फिर से विकास के कार्य शुरू होंगे। अविनाश यादव ने कहा की भाजपा -जजपा सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी के जाल में फंसा दिया है और लोग बेरोजगारी से त्रस्त होकर पलायन करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस ओमप्रकाश डाबला, सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर निमोठ, सरपंच श्योराज भुर्थला, बिल्लू सरपंच लीलोढ़, ओमप्रकाश भारद्वाज, कप्तान कर्म सिंह पंच, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अशोक पंच, सरिता शेखावत, प्रोफ़ेसर अनिल यादव, प्रोफ़ेसर सुनील यादव, एडवोकेट रिंकू कोसलिया, आशीष सरपंच नेहरुगढ़,बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों का होना है चिंता

अविनाश यादव ने हरियाणा की नौकरियों में ज्यादातर चयन अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों का होने पर चिंता जताते हुए कहा कि एचपीएससी भर्ती घोटाले करने और दूसरे प्रदेशों के लोगों को हरियाणा की नौकरी देने का अड्डा बन गये हैं। उन्होंने कहा कि खर्ची पर्ची का राग अलापने वाली सरकार बताए दूसरे प्रदेशों से कौन पर्ची भेज रहा है जिन पर सरकार हरियाणा की बड़ी नौकरियां अन्य प्रदेशों के लोगों को बांट रही है। सरकार वोट तो हरियाणा वालों से मांगती है और नौकरी हरियाणा के बाहर वालों को देती है। जब हरियाणा की नौकरियां दूसरे प्रदेशों के लोगों को देना है तो फिर वोट भी दूसरे प्रदेशों में जाकर मांगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें