धारूहेड़ा में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन करते। स्रोत : प्रवक्ता
धारूहेड़ा। कांग्रेस कमेटी ब्लॉक धारूहेड़ा के बैनर तले रोष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह चौक पर पुतला दहन के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से तहसील कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
भगत सिंह चौक पर पुतला दहन के बाद निकाला गया मार्च तहसील कार्यालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध जताया। नांगल चौधरी की कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी, जोन प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजेश नीलोठिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) सुभाष छावड़ी तथा धारूहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव मौजूद रहे। इनके अलावा राज यादव, दीवान सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।