फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंकते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध अभियान के तहत रविवार को धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन रेवाड़ी के पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव के आह्वान पर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर नागरिकों के मन में उठने वाले सवालों का निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने मतदाता सूची से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से आम लोगों, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नेताओं ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। नेताओं के अनुसार, रैली में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, एससी सेल के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, धारूहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज यादव, राज यादव, दीवान सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें