फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो माह से वेतन नहीं मिलने से कंप्यूटर लैब सहायकों की बढ़ी परेशानी

Wed, 04 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सितंबर और अक्तूबर 2026 का वेतन नहीं मिलने से प्रदेशभर के हजारों कंप्यूटर लैब सहायक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वेतन के अभाव में उनके लिए परिवार के साथ त्योहार मनाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब सहायक संगठन के रेवाड़ी जिला प्रधान सुमेर सिंह और उपप्रधान अमित रोहड़ाई ने बताया कि लैब सहायकों को मात्र 12 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। वह भी समय पर जारी नहीं किया जाता। ऐसे में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। धनतेरस, दिवाली और भैयादूज जैसे त्योहार भी नजदीक है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरे वर्ष स्कूलों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि दिवाली से पहले सितंबर और अक्तूबर का बकाया वेतन जारी किया जाए, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें