फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूरा : डॉ. कृष्ण कुमार

विज्ञापन
बावल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक लेते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को बावल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम संजीव कुमार ने बावल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। बावल में केमिकल कंपनी जीएलएस में हुई आगजनी की घटना के बाद विधायक डॉ. कृष्ण कुमार स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि इस घटना की गहनता से जांच करवाई जाएगी तथा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मानसून से पहले बावल क्षेत्र के सभी नालों व सीवरेज की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना सुनिश्चित किया जाए ताकि बरसात के मौसम में कोई परेशानी न हो।


विधायक ने सुनीं जन समस्याएं
रेवाड़ी। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अपने रेवाड़ी कार्यालय में आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करवाएं ताकि उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें