फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में रखी दूषित पेयजल और नल कनेक्शन नहीं देने की शिकायत

विज्ञापन
अपने कार्यालय में आयोजित समाधान ​​शिविर में लोगों की समस्या का समाधान करते एसडीएम विजय कुमार या - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़।
विज्ञापन
कोसली। कोसली एसडीएम विजय कुमार यादव के कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में गांव टूमना निवासी जयवीर ने शिकायत दी कि गांव की कुछ गलियों में पेयजल दूषित आ रहा है। खराब पानी के कारण लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं गांव सुरहेली निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उनकी ढाणी में ‘हर घर जल’ योजना के तहत अभी तक नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके चलते लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पानी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। एसडीएम ने इन दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पंचायत विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी शिकायत सात दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी विद्यानंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अगला समाधान शिविर 9 अप्रैल (वीरवार) को सुबह 10 बजे कोसली सचिवालय में आयोजित किया जाएगा जहां आमजन अपनी समस्याएं रख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें