फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कंपनी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर घर से ड्यूटी जाते वक्त एक कंपनी के एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक को स्विफ्ट कार ने टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव जाटूसाना निवासी देवेंद्र (27) गांव खिजुरी स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार रात वह घर से बाइक लेकर कंपनी जाने के लिए निकला था। रास्ते में एनएच-71 पर गांव टहना मस्तापुर मोड़ के पास रोहतक से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवेंद्र बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देवेंद्र को तुरंत रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह पुलिस ने देवेंद्र के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें