फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के निदेशकों पर लगाया लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल स्थित इंडेन गैस एजेंसी संचालक ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के निदेशकों पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कसौला थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बावल स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक चांदबीर ने कहा है कि उनकी एजेंसी ने किरण उद्योग प्रा. लि. को कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए थे। कंपनी के निदेशक दिल्ली के न्यू रोहतक रोड निवासी हिमांशु जैन, विवेक जैन, राजीव जैन व गुरुग्राम के फेज-पांच निवासी अरविंद कुमार जैन ने गैस सिलिंडर की पेमेंट नहीं दी। जब वह पेमेंट के लिए कंपनी में गए थे तो उनके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। शिकायत के बाद आरोपियों ने उन्हें बुलाया तथा सिलेंडर की सारी पेमेंट करने का आश्वासन देते हुए उन्हें 46 लाख 49 हजार 488 रुपये का एसबीआई बैक का चेक दे दिया। चेक पर 31 दिसंबर 2020 की तारीख डाली गई थी। जब वह चेक लेकर बैंक में पहुंचे तो पता लगा कि आरोपियों ने एक दिन पहले ही आना खाता बैंक में बंद करा दिया। चेक पर दो लोगों के हस्ताक्षर होते है, जबकि एक ही व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने वापस आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपी धमकी देने लगे। पुलिस को शिकायत करने पर भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चांदबीर ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कसौला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें