फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए कम्युनिकेशन स्किल जरूरी : डॉ. अनुपमा

Sun, 08 Feb 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की तरफ से कम्युनिकेशन स्किल विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अनुपमा यादव रहीं। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर सफल होने के लिए कम्युनिकेशन स्किल का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी बात स्पष्ट, सटीक और आत्मविश्वास के साथ कहने और दूसरों की बात को सही ढंग से समझने की क्षमता को निरंतर निखारने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि बेहतर कम्युनिकेशन स्किल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती है। डॉ. अनुपमा यादव ने 21वीं सदी में कम्युनिकेशन के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हर कंपनी या संस्था भर्ती प्रक्रिया के दौरान तकनीकी योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार की संप्रेषण क्षमता पर भी विशेष ध्यान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें