फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पौधों की देखभाल करने का दिलाया संकल्प

Mon, 14 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4पौधरोपण करते बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार साथ में गणमान्य लोग। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव पार्क में उनकी 28वीं जयंती पर एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रहे, जिन्होंने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संदेश देते हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलवाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि शहीद सिद्धार्थ यादव की स्मृति को सदा जीवित रखने हेतु इस पार्क में लगाए गए वृक्षों की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल उनके बलिदान को याद करने का एक माध्यम था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें