फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गणित प्रश्नोत्तरी में राजकीय कॉलेज कोसली का सराहनीय प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूस एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कोसली की एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का विषय वैदिक गणित था। कार्यशाला में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के गणित विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजकीय महाविद्यालय कोसली के गणित विभाग के विद्यार्थियों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता की महाविद्यालय की ओर से संयोजिका डॉ. मोनिया ने जानकारी दी कि कार्यशाला एवं प्रतियोगिता से विभाग के विद्यार्थियों को गणित विषय के बारे में एवं भविष्य में गणित की संभावनाओं के विषय में भी बताया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने विजेता प्रतिभागी, कार्यक्रम संयोजिका, समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ. विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जानकारी दी कि महाविद्यालय भी महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त इस वर्ष कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, डॉ .लाजवंती, प्रोफेसर योगेश यादव, नागेश, एक्सटेंशन लेक्चरर सविता एवं जसवंत मौजूद रहे l
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें