फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा और बावल में 30 से 75% बढ़ सकते हैं कलेक्टर रेट

Mon, 30 Mar 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा का रिहायशी क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा व बावल औद्योगिक क्षेत्रों में एक अप्रैल से लागू होने वाले प्रस्तावित कलेक्टर रेट ने प्रॉपर्टी बाजार में हलचल बढ़ा दी है। सरकार द्वारा जारी ड्राफ्ट के अनुसार इन क्षेत्रों में जमीन के रेट में 25 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा क्षेत्र में अलावलपुर, आसदपुर, खटावली, महेश्वरी और कापड़ीवास जैसे गांवों में 45 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित है जबकि डूंगरवास और गढ़ी अलावलपुर में 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी सबसे अधिक है।
एचएसवीपी सेक्टर 4-6, हाउसिंग बोर्ड और विभिन्न कॉलोनियों में रिहायशी व कमर्शियल रेट्स में भी 25 से 45 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के आसपास स्थित क्षेत्रों में भी रेट्स में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन

वहीं, बावल तहसील में भी कलेक्टर रेट में बड़ा बदलाव सामने आया है। यहां पातुहेड़ा, बगथला, सुठाना और सुठानी जैसे गांवों में 75 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित है जबकि अन्य गांवों में 25 से 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
आईएमटी बावल में रिहायशी और औद्योगिक दोनों श्रेणियों में बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि यह क्षेत्र निवेशकों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

सुझाव व आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 30 मार्च निर्धारित
जिला कलेक्टर एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट के निर्धारण को लेकर आमजन से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। सुझाव व आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 30 मार्च शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद आपत्ति व सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में प्रस्तावित कलेक्टर रेट



क्षेत्र-प्रॉपर्टी प्रकार-2025 रेट-2026 रेट बढ़ोतरी प्रतिशत में

अलावलपुर
कृषि (एप्रोच रोड)
114540001660830045%

अलावलपुर
-सामान्य कृषि
10439000
16702400 60%
आसदपुर सामान्य कृषि
4477000
716320060%

भटसाना कृषि
6325000
7906250 25%

ढाकिया सामान्य कृषि5940000
7722000-30%

डोहना कृषि
6435000
9330750
45%

डूंगरवास-
सामान्य कृषि-897600015708000-75%

डूंगरवास-
रिहायशी
3388-4912
45%

गढ़ी अलावलपुर-
सामान्य कृषि
-13500000-23625000-75%

घाटल मानियावास सामान्य कृषि
8602000-10752500 25%
कापड़ीवास -कृषि-
12936000-18757200- 45%
कापड़ीवास -सामान्य कृषि
910800015939000 75%
खालियावास- कृषि
-6655000
-9649750- 45%
खरखड़ा कृषि-
9360000
-14976000-60%

खटावली कृषि-
7260000-
11616000-60%

खटावली- सामान्य कृषि-
5445000-
7078500- 30%
खिजूरी कृषि
-10780000-
15631000- 45%
खिजूरी -सामान्य कृषि-
9487500-
13756875
-45%

महेश्वरी
सामान्य कृषि
-11520000-
18432000- 60%
एचएसवीपी सेक्टर 4-6-
रिहायशी-24667-35767 45%
हुडा सेक्टर 4-6-
रिहायशी-
27885
-36250-30%

हाउसिंग बोर्ड-
रिहायशी
-19435-28180-45%

हुडा सेक्टर 4-6 कमर्शियल 5808084216-45%

सेक्टर 4-6 -कमर्शियल -60720-
75900- 25%
एनएच-8 प्लॉट-
रिहायशी-22770-33016-45%

बजरंग नगर
-रिहायशी
-13200
-16500 -25%

भूप विहार-
रिहायशी
-12650
-15812- 25%
न्यू हाउसिंग बोर्ड
रिहायशी14520-18150 -25%

सैनी कॉलोनी-रिहायशी-
1454718184- 25%
संतोष कॉलोनी भाग-1
-रिहायशी154001925025%

शिव नगर कमर्शियल 44275-55343- 25%

बावल तहसील में प्रस्तावित कलेक्टर रेट
क्षेत्र-प्रॉपर्टी प्रकार-2025 रेट-2026 रेट बढ़ोतरी प्रतिशत में

आनन्दपुर-कृषि48,40,000
62,92,00030%

आसरा का माजरा-कृषि-37,95,00060,72,00060%

ओढ़ीकृषि-78,65,000-98,31,250- 25%
कमालपुर-कृषि-32,67,000-42,47,100-30%

कालड़ावास- कृषि-59,51,250-77,36,625-30%

खेड़ा मुरार-कृषि-46,20,000-57,75,000-25%

झाबुआ-कृषि-26,62,000-34,60,600-30%

टाकड़ी-कृषि-32,67,000-40,83,750-25%

पातुहेड़ा -कृषि-42,35,000-74,11,250-75%

बगथला -कृषि39,93,000-69,87,750- 75%

बाधोज -कृषि-24,20,000-30,25,000 25%

आईएमटी बावल- निवासीय-15,870-18,25015%

आईएमटी- इंडस्ट्रियल12,42015,525 25%
मौहल्ला जटवाड़ा -निवासीय9,680-12,100 -25%

बावल एनएच- कृषि-1,23,75,000-1,54,68,750- 25%
साबन -कृषि-89,70,000-1,12,12,500 25%
सुठाना -कृषि-71,50,000-1,25,12,500 75%

सुठानी कृषि-78,00,000-1,36,50,000 75%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें