फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 30 Dec 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 24ठंडी हवाएं चलने की वजह से सुनसान पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सर्द हवा के साथ रविवार को पूरे दिन चली शीतलहर से कड़ाके की ठंड रही। ठंड से परेशान लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। घरों में बुजुर्गों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लिया।
जिले में रविवार को पूरे दिन शीतलहर चली। सर्द हवा भी चली जिससे लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ा। इसके चलते लोग घरों में ही रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर कम लोग नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरे दिन धूप नहीं निकली। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी प्रकार से रहने वाला है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सम्पूर्ण इलाके में ठंड के ट्रिपल अटैक कोल्ड डे, कोल्ड वेव और कोहरा अपने तेवरों को दिखाएगा। हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में 50 फीसदी से लेकर 75% क्षेत्र में तेज गति से हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां को दर्ज की जाएंगी।



पिछले दिनों का तापमान

दिन, अधिकतम, न्यूनतम (तापमान)

29 दिसंबर 14.0: :11.0
28 दिसंबर 15.5: 12.5
27 दिसंबर 14.5: :13.5
26 दिसंबर 21.0: :5.5
25 दिसंबर 19.0: :7.5
24 दिसंबर 18.5: :8.0
23 दिसंबर 17.5: :9.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें