संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की राज्य कमेटी ने रविवार को रेवाड़ी डिपो का दौरा किया। इसमें राज्य महासचिव जयबीर घनघस, कार्यकारी प्रधान अनूप लाठर, चेयरमैन मुकेश दूहन और मुख्य संगठनकर्ता कृष्ण रविश शामिल रहे। डिपो प्रधान शवि कुमार के नेतृत्व में राज्य कमेटी का स्वागत किया गया।
यूनियन कार्यालय में डिपो प्रधान शवि कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन सचिव नवीन यादव ने किया। बैठक में डिपो के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। जयवीर धनघस ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, 2016 में लगे चालकों को पक्का कराने, अवकाश में की गई कटौती को दोबारा लागू कराने, 2002 में लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, रिस्क भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर तेरहवीं तनख्वाह और रिस्क अलाउंस, टीए, ओवरटाइम से संबंधित अड़चन दूर करवाने, विशेष इंक्रीमेंट से वंचित कर्मचारियों को उनका लाभ दिलवाने पर चर्चा की गई। कहा कि इसको लेकर उच्च अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा गया है।
इस मौके पर रेवाड़ी डिपो की नई रोडवेज यूनियन कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें डिपो प्रधान शवि कुमार, उप-प्रधान महेंद्र सिंह, सचिव नवीन यादव, विनय यादव कैशियर, ऑडिटर रवि भीलवाड़ा, सुदेश यादव सहसचिव, जितेंद्र कुमार प्रेस सचिव, प्रवीण बिसोहा संगठन सचिव, राजकुमार रामबास चेयरमैन यूनियन के पद पर मनोनीत किए गए। इस मौके पर चालक संघ यूनियन के प्रधान संजय यादव, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान प्रवीण यादव, इंटक यूनियन प्रधान राजपाल यादव, रविंद्र झाड़ौदा, नवीन कुमार, देवेंद्र कुमार लूखी, सहीपाल यादव, राज सिंह यादव, बीरेंद्र, हवा सिंह, परमेश कुमार, सुरेश फौजी, प्रमोद यादव, इंद्रजीत, प्रवीण बवानिया, मनोज रंगा आदि यूनियन पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।