फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड शुरू, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड शुरू, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.5 डिग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बारिश के बाद गलनभरी हवाओं के चलने के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। धूप के बावजूद ठंड में कमी नहीं आयी है। मंगलवार को कोहरे ने भी अपना रूप दिखाया। सुबह दस बजे तक भी शहर के बाहरी इलाकों से लेकर शहर में तक कोहरा छाया रहा। खास कर वाहन चालकों की स्पीड पर भी ब्रेक लगा। वाहन धीमी गति से चल रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक ठंड का पूरा असर रहेगा। यानी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 14 तारीख तक कोहरा भी अपना रूप दिखायेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सीधे 3.5 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है। 2 दिन पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सीधे 3.5 डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार भोर से ही सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। उसके बाद तेज हवाएं चलने के कारण कोहरा छंट गया, लेकिन 7 बजे के बाद फिर से सड़कों पर कोहरा छा गया। सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का असर रेल और बस सेवा पर भी पड़ा। रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें मंगलवार को 1 से 2 घंटे की देरी से पहुंची जबकि सुबह के समय चलने वाली बसों पर भी इसका असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को रेवाड़ी में अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद सोमवार को मौसम बिल्कुल साफ बना रहा, लेकिन शीतलहर के प्रकोप से तापमान में गिरावट हुई। इस सीजन में अभी तक 20 दिसंबर को ही एक बार तापमान माइनस 1 डिग्री पर पहुंचा था। उसके बाद से लगातार मौसम साफ बना रहा। बीच में एक-दो दिन हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन सीजन का सबसे घना कोहरा मंगलवार को दिखाई दिया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह से ही अलाव के सहारे बैठे रहे।
विज्ञापन

दक्षिणी हरियाणा में इस सीजन में गेहूं और सरसों की बड़े स्तर पर फसल होती है। पहले बारिश और अब घना कोहरा दोनों ही फसलों के लिए फायदेमंद हैं। किसानों को अब ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर पाला गिरता है तो उस स्थिति में जरूर फसलों के खराब होने का डर है, लेकिन अभी पाला गिरने जैसी संभावना कम ही है।
----------------
फोटो: 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें