फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ठंड ने दी दस्तक, सेहत पर पड़ रहा प्रभाव

Sat, 02 Nov 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवंबर शुरू होते ही एक बार फिर मौसम में बदलाव के चलते अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को भी अल सुबह हल्की ठंडक रही, जबकि दोपहर बाद तेज धूप खिलने से हल्की गर्मी का आभास भी हुआ। दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट ली और शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगी, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का आभास होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते जहां तेज धूप खिली रहेगी तो वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का आभास भी होगा। जबकि मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ने की संभावना है।


तारीखअधिकतम न्यूनतम तापमान
1 नवंबर37 18.5
31 अक्तूबर 3720
30 अक्तूबर3219
29 अक्तूबर3218
28 अक्तूबर3319
27 अक्तूबर3517
26 अक्तूबर3520
-
सेहत पर दें अधिक ध्यान : चिकित्सक
मौसम परिवर्तन से लोगों को गले में खराश, बुखार, सर्दी व जुकाम की शिकायत आती है। इन दिनों ऐसे ही मरीजों की संख्या भी बढ़ती है। दिन और रात के समय में फर्क होने के कारण ऐसा होता है, इसलिए रात के समय ढक कर सोएं। ठंड की वजह से बच्चों को अधिक परेशानी होती है, उनको बुखार व जुकाम हो सकता है। इसलिए रात के समय बच्चों को गर्म कपड़ों से ढककर सुलाएं। बच्चों का अधिक ध्यान रखें, यदि कोई शारीरिक शिकायत आती है तो चिकित्सकों से सलाह लें।- डाॅ. गौरव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें