फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आचार संहिता से नए टेंडर पर रोक, केवल पुराने प्रोजेक्ट ही आगे बढ़ेंगे

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

चुनावी शेड्यूल जारी होने के साथ ही आचार संहिता लागू होने के चलते अब नए विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी नहीं किए जाएंगे। केवल पहले से स्वीकृत और प्रक्रियाधीन कार्यों को ही आगे बढ़ाया जाएगा। इससे एक ओर जहां चुनावी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
किसी भी नई योजना, परियोजना या टेंडर को मंजूरी नहीं दी जा सकती। इनमें सड़कों का निर्माण, नालों की मरम्मत व सफाई, पार्कों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। नगर परिषद के करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के कार्य ऐसे हैं जिनकी टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, इन कार्यों को जमीन पर उतार दिया जाएगा। कुल मिलाकर आचार संहिता के कारण नए कार्यों पर भले ही रोक लग गई हो लेकिन पहले से स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूरा करने की रणनीति अपनाई गई है। इससे चुनावी प्रक्रिया भी प्रभावित नहीं होगी और शहर के विकास कार्य भी पटरी पर बने रहेंगे।

पार्कों की देखरेख संस्थाओं को सौंपी जाएगी

नगर परिषद ने शहर के पार्कों की देखरेख के लिए पहले ही संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित कर लिए थे। अब जल्द ही इन संस्थाओं को पार्कों की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इससे पार्कों की साफ-सफाई और रखरखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पशु नियंत्रण से जुड़े कार्य जारी रहेंगे
शहर में पशुओं और कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर परिषद ने नसबंदी और पशु पकड़ने का अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है। यह कार्य पहले से चल रहे हैं, इसलिए इन पर आचार संहिता का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


नालों की साफ सफाई का होगा कार्य
राहत की बात ये है कि आचार संहिता लागू होने से पहले नगर परिषद ने मानसून को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई के टेंडर जारी कर दिए थे। सेक्टरों और शहर के नालों की सफाई के लिए करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
-
वर्जन
पहले जो टेंडर जारी किए गए थे, वही कार्य करवाए जाएंगे। अब नए टेंडर नहीं लगाए जाएंगे।
- अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें