फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचटेट के मद्देनजर बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 3 व 4 दिसंबर को जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांति प्रिय तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसके मद्देनजर जिले के सभी कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है। वह जिला सचिवालय सभागार में मंगलवार कोकोचिंग सेंटर संचालकों व अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि एचटेट परीक्षाओं के नकल रहित व पारदर्शी संचालन के लिए कोचिंग सेंटर संचालकों का आह्वान किया कि वे एचटेट को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न कराने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने का कि जिला के सभी कोचिंग सेंटर 2 दिसंबर को शाम 6 बजे के उपरांत बंद हो जाएंगे। 3 और 4 दिसंबर को पूरी तरह बंद रहेंगे ताकि जिला प्रशासन नकल रहित परीक्षा का संचालन कर सके। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर संचालक पेपर लीकेज व नकल संबंधी किसी भी गतिविधि में संलिप्त न हो तथा इस बारे में विशेष रुप से सजग एवं सतर्क रहें। इस दौरान फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
बैठक में एसपी राजेश कुमार, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीईओ नसीब सिंह,खजाना अधिकारी सतीश कुमार, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अलर्ट रहें केंद्र अधीक्षक : एसपी
बैठक के दौरान एसपी राजेश कुमार ने भी कोचिंग सेंटर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यदि पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर की संलिप्तता सामने आती है तो प्रशासन की ओर से कोचिंग सेंटर व संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र अधीक्षक पूरी तरह अलर्ट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें