फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे

Tue, 14 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने के लिए खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बीकानेर–दिल्ली सराय–बीकानेर (12458/12457) में बीकानेर से 15 अक्तूबर से से 31 अक्तूबर और दिल्ली सराय से 17 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
दिल्ली सराय–जोधपुर–दिल्ली सराय (22421/22422) में दिल्ली सराय से 16 अक्तूबर से 1 नवंबर और जोधपुर से 17 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 2 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

लालगढ़–दिल्ली सराय–लालगढ़ (22471/22472) में लालगढ़ से 15 अक्टूबर से 31 अक्तूबर और दिल्ली सराय से 17 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा।
इसी प्रकार दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय (20473/20474) में दिल्ली सराय से 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर और उदयपुर सिटी से 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा बड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें