फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोच कार्तिक तंवर ने दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कोच कार्तिक तंवर को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव करावरा मानकपुर के कोच कार्तिक तंवर ने श्रीलंका के कैंडी में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इतना ही नहीं कोच कार्तिक तंवर का चयन कजाकिस्तान के अलमाटी में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप-2026 के लिए भी किया गया है।
विज्ञापन

इस बड़ी उपलब्धि पर कोच को स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक एडवोकेट निशांत यादव एवं कमल यादव ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक श्रीलंका के कैेंडी में तीसरी दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।
इसमें विद्यालय के जू-जित्सू कोच कार्तिक तंवर ने हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता को देखते हुए कोच का चयन कजाकिस्तान के अलमाटी में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। उन्होंने बताया कि कोच कार्तिक तंवर इससे पूर्व भी एशियाई चैंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें