फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन साल से लगाई सीएम विंडो, अभी तक नहीं हुआ समाधान

Sun, 26 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी के एडवोकेट, सुनील भार्गव।
विज्ञापन
रेवाड़ी। वरिष्ठ अधिवक्ता और सीएलजी कमेटी के अध्यक्ष सुनील भार्गव ने बताया कि सीएम विंडो पर रेवाड़ी शहर के पार्कों की और सेक्टर 4 की सड़कों को निवारण की समस्या को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कभी भी व्यक्तिगत रूप से किसी भी अधिकारी के सामने नहीं बुलाया गया और शिकायतों को सीएम विंडो पर डालने के बावजूद भी अनदेखा किया जाता रहा।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि सीएम नंबर 2020, 3184 के नंबर से शिकायत की गई थी जो 3 साल बीतने के बाद भी शिकायत का निपटारा अभी तक नहीं हुआ। जबकि सुनील भार्गव ने एक शिकायत परमानेंट लोक अदालत रेवाड़ी में दायर की थी। उसमें नगर परिषद को आदेश पारित किए गए थे, जिसमें कहा गया था कि सेक्टर चार की सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए व शहर के पार्को का रखरखाव जिसमें ओपन जिम, झूले, चार दिवारी को ठीक किया जाए। सुनील भार्गव ने बताया कि सीएम विंडो दिखावा मात्र रह गई है जबकि वास्तव में न ही शिकायतकर्ता को बुलाया जाता और न ही शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें