फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों को तोहफा दें सीएम नायब सिंह सैनी : उदयराज

Mon, 23 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नंबरदार वेल्फेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान उदयराज राव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नंबरदारों को तोहफा देने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपते समय उप प्रधान अर्जुन सिंह, महासचिव धर्मबीर यादव, सचिव विकास यादव, तहसील प्रधान जसवंत सिंह, प्रेस सचिव जोगेंद्र राव, मनेठी उप तहसील प्रधान कृष्ण कुमार, धारूहेड़ा उप तहसील प्रधान शिवराज सिंह, महासचिव रूपचंद नंदरामपुर बास व सदस्य विनोद कुमार, सज्जन सिंह, रविंद्र, जयसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर के बाल भवन परिसर में 20 दिसंबर को नंबरदार वेल्फेयर एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें राज्य प्रधान उदयराज राव की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया था कि एसोसिएशन की ओर से जिले के तीनों विधायकों, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को सीएम नायब सिंह के नाम नंबरदारों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए ज्ञापन सौंपे जाएं।
विज्ञापन


सोमवार को ज्ञापन सौंपने का काम पूरा हो गया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान उदयराज राव ने सीएम नायब सिंह से आग्रह किया है कि वे 25 दिसंबर को कोसली में आयोजित धन्यवाद रैली में नंबरदारों को उनकी लंबित मांगों को पूरा कर नया तोहफा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें