फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विवाह प्रमाणपत्र बनवाने पर शादी की शुभकामनाएं भेज रहे सीएम

Tue, 22 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार जनकल्याण और प्रशासनिक नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए मानदंड स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक अनूठी पहल की है। वह प्रतिदिन विवाह प्रमाणपत्र बनवाने वाले नव दंपती को शादी की शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा भेजे जाने वाले ये शुभकामना संदेश के जरिए संबंधित नागरिकों तक पहुंचते हैं। इस व्यवस्था के पीछे हरियाणा सरकार की परिवार पहचान प्राधिकरण की तकनीकी व्यवस्था की अहम भूमिका है, जो प्रत्येक परिवार की सटीक और अद्यतन जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में सुरक्षित करती है।
विज्ञापन

परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह संदेश प्रत्येक नागरिक को यह अहसास कराता है कि राज्य सरकार हर व्यक्ति को महत्व देती है।
हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अपनी फैमिली आईडी में जन्म तिथि सही दर्ज कराएं और उसका समय-समय पर सत्यापन भी करवाएं। इससे न केवल उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं मिलेंगी, बल्कि भविष्य में अन्य योजनाओं और सेवाओं का भी सटीक लाभ सुनिश्चित हो सकेगा।
डॉ. खोला ने आगे बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना आसान हो गया है। इस व्यवस्था से जरूरतमंदों की पहचान सटीकता से हो रही है और लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

यह पहल डिजिटल इंडिया की भावना को साकार करती है, जिसमें तकनीक और मानवीय संवेदना का सामंजस्य दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी का यह मानवीय दृष्टिकोण हरियाणा को सुशासन और जनसंवाद की दृष्टि से एक आदर्श राज्य बना रहा है।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें