फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: आरटीए कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापामारी, आठ कर्मचारी नदारद, पांच बीस मिनट देरी से पहुंचे

Wed, 29 Mar 2023 03:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने कर्मचारियों की फिजिकल अटेंडेंस की भी जांच की। सीएम फ्लाइंग की रेड के लगभग 20 मिनट बाद 5 और कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। बचे हुए कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचने में लगभग 48 मिनट का समय लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में सरकारी कार्यालयों में लेट आने वाले कर्मचारियों को समय पर पहुंचने की आदत डालने के लिए सीएम फ्लाइंग ने बुधवार सुबह कार्यालय खुलते ही आरटीए कार्यालय पर छापा मार कार्रवाई की गई। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर की गई कार्रवाई के समय कार्यालय के 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जबकि अन्य अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच चुके थे। सीएम फ्लाइंग ने रिपोर्ट तैयार करने के बाद उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन


सुबह 9 बजकर पांच मिनट पर पहुंची सीएम फ्लाइंग
बुधवार की सुबह के समय सीएम फ्लाइंग के एसआई सतेंद्र कुमार ने सीआईडी के सब इंस्पेक्टर बलजीत और स्टाफ के अन्य सदस्यों के साथ आरटीए सचिव के बावल स्थित कार्यालय पर छापा मारकर कार्रवाई की। उन्होंने मौके पर जाते ही हाजिरी रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज हाजिरी के अनुसार कार्यालय के दो अधिकारी व 22 कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच चुके थे। इसके बाद अन्य कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। सीएम फ्लाइंग के पहुंचने के बाद कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई।

कार्यालय खुलते ही हाजिर मिले दफ्तर में 24 कर्मचारी
हाजिरी रजिस्टर चेक करने के बाद सीएम फ्लाइंग ने कर्मचारियों की फिजिकल अटेंडेंस की भी जांच की। सीएम फ्लाइंग की रेड के लगभग 20 मिनट बाद 5 और कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। बचे हुए कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचने में लगभग 48 मिनट का समय लगाया। आरटीए सचिव गजेंद्र कुमार अवकाश पर चल रहे हैं। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने बताया कि 8 कर्मचारी कार्रवाई के समय कार्यालय नहीं पहुंचे थे। उनकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद मुख्यालय को भेज दी गई है। सीएम फ्लाइंग को जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनमें एएसआई प्रवीण कुमार, परिवहन निरीक्षक कृष्ण कुमार, सेवादार सुभाष सिंह, सुरेंद्र कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर नीरज, सौरभ कुमार, सुरेंद्र और आरती शामिल हैं। सीएम फ्लाइंग ने इन कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें