फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने का मौका, रेवाड़ी जिले में आज 26 जगह लगाए जाएंगे कैंप

Tue, 28 Mar 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बुधवार को जिले भर में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए 26 स्थानों को चिह्नित किया है। इसमें नागरिक अस्पताल में एक, एसडीएच कोसली में एक, पांच सीएचसी व 19 पीएचसी में कैंप लगेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन में 500 डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्योंकि वैक्सीन की एक्सपायरी डोज 31 अप्रैल ही निर्धारित की गई है।
ऐसा पहली बार होगा कि जिले भर में बुधवार को सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्पेशल कैंप लगेंगे। सभी स्थानों पर सुरक्षा के साथ को-वैक्सीन का स्टाक पहुंचाए जाने की भी जिम्मेदारी फील्ड स्टॉफ की तय कर दी गई है। इन सभी स्थानों पर दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक सभी आयु वर्ग के 1633728 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार जिले में कोरोना वायरस के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की मुक्ति के लिए वैक्सीन लगाने के अभियान में भी सभी टीमें सतर्कता के साथ जुट गई हैं। अभी मंगलवार को फरीदाबाद से को-वैक्सीन की 500 डोज मिली हैं।
विज्ञापन


चिकित्सक के संपर्क में आए लोगों के सैंपल निगेटिव
नोडल अधिकारी डॉ. दीपक ने बताया कि मंगलवार को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है। सोमवार को संक्रमित मिली चिकित्सक के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं। मंगलवार को 62 नैंपल कलेक्ट किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को सुबह मिलेगी। अभी तक जिले में 679560 लोगों की सेंपल की जांच की गई जिनमें 24993 पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक होकर पास में ही किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी डोज लगवाएं ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें