फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोमवार व मंगलवार को बादल छाने और बारिश के आसार

Sat, 14 Feb 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिन में तल्ख धूप होने और तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है लेकिन सुबह और रात में ठंड अभी कायम है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात से मंगलवार को बादल छाने के साथ ही कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को तेज धूप खिली रही, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात में ठंड का एहसास बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 105 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। शुक्रवार को यह 110 था। विशेषज्ञों के अनुसार हवा के कारण प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार देखा गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में सोमवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चल सकती है। हवा के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन में हल्की गर्माहट बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि सोमवार रात से मंगलवार के बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से सामान्य और शुष्क रहने की उम्मीद है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें